हर घर की पसंद बने रामायण और महाभारत

रामायण, महाभारत हर किसी के फेवरट - दोनों धार्मिक सीरियल से समय काट रहे व्यापारी - युवा भी पसंद कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर करते हैं पोस्ट माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के दिनों में टेलीविजन पर प्रसारित रामायण और महाभारत सीरियल घर-घर में फेवरेट हो गए हैं। रामायण ने तो टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लोग इन दोनों सीरियल को देख रहे हैं और खूब पसंद कर रहे हैं। बाजार बंद होने से व्यापारियों के घर पर समय बिताने के लिए रामायण और महाभारत अच्छा जरिया बने हुए हैं। इसके अलावा युवा भी इन दोनों सीरियल्स को खूब पसंद कर रहे हैं।